Quantcast
Channel: News Digest – Vishwa Samvada Kendra
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1085

VHP Veteran Ashok Singhal’s brother Vivek Singhal Passes Away

$
0
0
नई दिल्ली अगस्त 18, 2013। विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक श्री अशोक सिंघल के छोटे भाई श्री विवेक सिंघल का पार्थिव शरीर आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका कल 17 अगस्त 2013 को दिल्ली में निधन हो गया था। 73 वर्षीय श्री विवेक सिंघल के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। श्रद्धांजलि सभा कल दिनांक 19/08/2013 को सायं 4 बजे से दक्षिणी दिल्ली के लोधी रोड स्थित सत्य सांई इन्टरनेशनल आडिटोरियम में रखी गई है।
VIVEK SINGHAL

VIVEK SINGHAL

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि श्री विवेक सिंघल जीवन पर्यन्त समाज सेवा से जुड़े रहे। वह बीएसएनएल के अध्यक्ष के रूप में व भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में अनेक वर्षों तक सेवारत रहे। सनिवार सुबह 10 बजे यहां एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ। दक्षिणी दिल्ली के 24 पालम मार्ग, वसंत विहार स्थित उनके निवास दिवंगत शरीर के अन्तिम दर्शन करने वालों में श्री अशोक सिंहल व उनके परिजनों के अलावा भाजपा के श्री लाल कृष्ण आडवानी, श्री मुरली मनोहर जोशी व श्री राम लाल व विहिप के आचार्य गिरिराज किशोर व श्री ओम प्रकाश सिंहल सहित अनेक गणमान्य लोग थे।
दोपहर ग्यारह बजे निगम बोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार में सामिल होने बालों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल, उत्तर भारत के संघ प्रमुख श्री बजरंग लाल गुप्ता व श्री रमेश प्रकाश, विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश शर्मा, दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता व महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, भाजपा के डा हर्ष वर्धन, शिक्षा बचाओ आन्दोलन के डा अतुल कोठारी सहित अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा परिजन उपास्थित थे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 1085

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>